गृह मंत्री को हुआ कोरोना: संपर्क में आए लोगों से की जांच कराने की अपील की, ट्वीट कर दी जानकारी...

Update: 2021-10-28 04:59 GMT

मुम्बई 28 अक्टूबर 2021। महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं. कोविड-19 के हल्के लक्षण देखे गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. दिलीप पाटिल ने ट्वीट करते हुए कहा कि हल्के लक्षण का एहसास होने के बाद मैंने कोरोना टेस्ट का फैसला किया. मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं.

गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने ट्वीट कर बताया कि हल्के लक्षणों का अनुभव करने के बाद मैंने COVID-19 का परीक्षण कराने का फैसला किया है. जिसके बाद मैं Covid-19 पॉजिटिव पाया गया हूं. मेरी हालत स्थिर है और मैं अपने डॉक्टर की सलाह का पालन कर रहा हूं. पाटिल ने उनके संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना टेस्‍ट कराने की अपील की.

दिलीप वालसे पाटिल ने ट्वीट कर कहा कि, मैं नागपुर और अमरावती दौरे और अन्य कार्यक्रमों के दौरान मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे भी अपना कोरोना टेस्‍ट करवाएं.

Similar News