"हैलों" 25 लाख का इनाम... ठगी और खुदकुशी: छत्तीसगढ़ में 25 लाख जितने का लालच देकर महिला से ठगी, पुल से कूदकर दी जान
रायपुर। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में ठगों ने एक महिला को ऐसे अपने जाल में फंसाया कि महिला ने इन जालसाजों से छुटकारा पाने के लिए पुल से कूदकर जान दे दी। ठगों ने महिला को 25 लाख की लॉटरी जितने का मैसेज भेजा था और उस मैसेज के फेर में महिला ने इन जालसाजों को कर्ज लेकर 2 लाख दे दिए। जब महिला को खुद के ठगे होने का अंदाजा हुआ तो उसने पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
दरसअल ये घटना अम्बिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र के लीचिरमा गांव का है। गांव में रहने वाली आदिवासी महिला सेवबति को कुछ दिनों पहले मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ठग ने कहा कि आपके मोबाइल नंबर के आधार पर आपके नाम से लकी ड्रा निकला है। आप 25 लाख जीत चुकी हो। आपको ये रुपये या तो आपके खाते में या फिर ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाएगा।
ठगों ने महिला से आगे कहा कि अगर आपको ये रुपए चाहिए तो इसके बदले में प्रोसेसिंग फीस देनी पड़ेगी। महिला राजी हो गई और ठगों के बताए अनुसार अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल 2 लाख ठगों को दे दी। महिला ने ये रुपये कर्ज लिए थे। रुपये देने के बाद भी जब 25 लाख नहीं मिला तो महिला ने खुद को ठगा हुआ महसूस और कर्ज नहीं लौटा पाने के डर से गांव के पुल से कूदकर जान दे दी।
घटना की शिकायत के बाद अम्बिकापुर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। एनपीजी अपने पाठकों से ये अपील करता हैं कि अंजान नंबरों पर कॉल और लुभावने मैसेज के फेर में आकर ठगी का शिकार होने से बचे। इस तरह के मैसेज और कॉल का जवाब न दें। अगर आपके साथ ठगी हुई भी हैं तो इसे छुपाए नहीं, इसकी शिकायत अपने नजदीकी थाने में जरूर करें।