लू की चेतावनी: मौसम विभाग ने इन दर्जनभर जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट; 24 घंटे में लू चलने की चेतावनी

Update: 2022-06-08 07:44 GMT

रायपुर, 08 जून 2022। मानसून कई दिनों से कर्नाटक के पास अटक गया है। बंगाल की खाड़ी में भी कोई हलचल नहीं हो रही है। इस वजह से मानसून के पहुंचने में देर हो सकती है। इधर, मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग व बिलासपुर संभाग के दर्जनभर जिलों के लिए फिर से यलो अलर्ट जारी किया है।


बता दें कि नौतपे के बाद अमूमन प्री मानसून की बारिश शुरू हो जाती है। अब तक प्री मानसून की बारिश भी शुरू नहीं हो पाई है। लोग गर्मी से हलाकान हैं। कुछ दिन पहले मुंगेली का तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं, मंगलवार को भी मुंगेली में सर्वाधिक 47 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Tags:    

Similar News