लू की चेतावनी... राजनांदगांव, अंबिकापुर और पेंड्रारोड में चढ़ा पारा, अधिकतम तापमान में 5 डिग्री वृद्धि; उत्तरी हिस्से में ग्रीष्म लहर

राजधानी रायपुर और बिलासपुर में अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक वृद्धि

Update: 2022-04-09 14:39 GMT
लू की चेतावनी... राजनांदगांव, अंबिकापुर और पेंड्रारोड में चढ़ा पारा, अधिकतम तापमान में 5 डिग्री वृद्धि; उत्तरी हिस्से में ग्रीष्म लहर
  • whatsapp icon

रायपुर, 09 अप्रैल 2022। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में लू चलने की चेतावनी दी है। इसका असर शनिवार को देखने को मिला। तीन शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, बस्तर क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर बारिश के बाद अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी हुई है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का आगमन लगातार बना हुआ है। 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की सम्भावना है, परन्तु कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो पैकेट में ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति बनने की शुरुआत होने की सम्भावना है।

Tags:    

Similar News