लू अलर्ट...उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई शहरों में ग्रीष्म लहर की चेतावनी; बस्तर में कुछ स्थानों पर हो सकती है बारिश

छत्तीसगढ़ के अधिकांश शहरों के तापमान में लगातार वृद्धि के कारण लोग बेहाल

Update: 2022-04-11 04:26 GMT
लू अलर्ट...उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई शहरों में ग्रीष्म लहर की चेतावनी; बस्तर में कुछ स्थानों पर हो सकती है बारिश
  • whatsapp icon

रायपुर, 11 अप्रैल 2022। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ शहरों में आज भी ग्रीष्म लहर यानी लू चलने की संभावना है। हालांकि दक्षिणी हिस्से में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। साथ में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक पश्चिम विदर्भ से दक्षिण अन्दरूनी कर्नाटक तक एक द्रोणिका 0.9km ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का आगमन लगातार छत्तीसगढ़ में बना हुआ है। 11 अप्रैल को दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड होने की सम्भावना है, लेकिन कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो पैकेट में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की शुरुआत होने की संभावना है।

सभी संभागों में तापमान में वृद्धि, बना रहेगा यह ट्रेंड

मौसम विभाग से जारी सूचना के मुताबिक सभी संभागों में तापमान में वृद्धि का ट्रेंड बना हुआ है। रविवार को रायपुर सहित बिलासपुर, पेंड्रारोड और राजनांदगांव में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। सबसे ज्यादा तापमान बिलासपुर में 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह पेंड्रारोड और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया है, जबकि बिलासपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Tags:    

Similar News