ये बने दिल्ली के नए उपराज्यपाल, लेंगे अनिल बैजल की जगह... जल्द लेंगे शपथ

Update: 2022-05-23 15:41 GMT

नईदिल्ली 23 मई 2022. .दिल्ली को नया उपराज्यपाल मिल गया है। विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उप-राज्यपाल बनाया गया है। सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनिल बैजल का इस्तीफा स्वीकर कर लिया और विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उप-राज्यपाल नियुक्त किया।

इससे पहले विनय कुमार सक्सेना खादी ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार के चैयरमैन थे। उन्होंने 27 अक्तूबर 2015 को अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

अनिल बैजल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए 18 मई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1969 बैच के अधिकारी बैजल को नजीब जंग के अचानक इस्तीफे के बाद दिसंबर 2016 में दिल्ली के 21वें उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था.

Tags:    

Similar News