हरनाजा बनीं ब्राम्हाण्ड सुंदरी....हरनाज संधू का वो जवाब, जिसने भारत को 21 साल बाद दिलाया मिस यूनिवर्स का खिताब ...जानिए कौन हैं हरनाज संधू?
नईदिल्ली 13 दिसम्बर 2021। 21 सालों के बाद मिस यूनिवर्स का खिताब भारत वापस लौट आया है। मिस यूनिवर्स का खिताब आखिरी बार साल 2000 में भारत की तरफ से अभिनेत्री लारा दत्ता ने जीता था और हरनाज संधू ने रविवार रात इजरायल में हुए फाइनल को जीतकर एक बार फिर से भारत का नाम रोशन करते हुए 70 वे मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। 21 वर्षिय हरनाज चंडीगढ़ में पैदा हुई हैं, और अपने पतले शरीर को ले कर बाड़ी शेमिंग का भी शिकार हुईं हैं। पर घरवालों के सपोर्ट और प्रोत्साहन के बाद उनका आत्मविश्वास बढा और उन्होंने तैयारी कर ब्राम्हण सुंदरी का खिताब जीता। यु तो हरनाजा खाने की बहुत शौकीन हैं पर अपने फिटनेस का भी ख्याल रखतीं हैं। हरनाज संधू ने तो दुनिया में भारत का सिर गर्व से जरूर ऊंचा उठा दिया है।
हरनाज संधू एक मॉडल हैं, जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम के बायो में लिख रखा है, ''शाइन लाइक द होल यूनिवर्स इज योर' और हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने से पहले 'मिस दिवा यूनिवर्स 2021' का खिताब भी जीता था, जिसने मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगी के तौर पर उनका रास्ता साफ कर दिया था। काफी कम उम्र में मॉडलिंग शुरू करने वाली हरनाज कौर ने धीरे-धीरे खूबसूरती की दुनिया में अपना नाम कमाना शुरू कर दिया और उन्होंने साल 2017 में मिस चंडीगढ़ का खिताब जीता था।
FINAL STATEMENT: India. #MISSUNIVERSE
— Miss Universe (@MissUniverse) December 13, 2021
The 70th MISS UNIVERSE Competition is airing LIVE around the world from Eilat, Israel on @foxtv pic.twitter.com/wwyMhsAyvd
प्रतियोगिता की शुरुआत में जजों को लुभाने के बाद हरनाज ने स्विमसूट राउंड के लिए रनवे पर अपना कॉन्फिडेंस बहुत ही ग्रेस के साथ दिखाया. खूबसूरत मैरून कैप-स्लीव स्विम सूट पहने हरनाज़ ने सभी जजों का ध्यान खींचा और टॉप 10 में अपनी जगह बनाई. बता दें कि उनके साथ टॉप 10 में पराग्वे, प्यूर्टो रिको, यूएसए, दक्षिण अफ्रीका, बहामास, फिलीपींस, फ्रांस, कोलंबिया और अरूबा की सुंदरियां शामिल थीं. हालांकि पहले ही हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स 2021 पेजेंट के लिए टॉप फेवरेट्स में से एक माना जा रहा था. जानकारी दे दें कि इस बार ये प्रतियोगिता इजराइल के इलियट शहर में आयोजित किया गया था जहां कल रात इसका फाइनल था। प्रतियोगिता के दौरान कठिन सवालों के जवाब दे कर हरनाजा ने जजो का दिल जीत लिया।
रनाज संधू को एडवेंचर गेम्स पसंद हैं और वे हॉर्स राइडिंग, स्वीमिंग और ट्रैवलिंग करना पसंद करती हैं. हरनाज संधू का पहला स्टेज परफॉरमेंस 2017 में कॉलेज में एक शो से शुरू हुआ जिसके बाद वे मॉडलिंग में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
हरनाज संधू पहले ही कई पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. वह अपनी पढाई के साथ साथ कई मॉडलिंग असाइनमेंट और प्रतियोगिताओं में भाग लेती आई हैं. एक इंटरव्यू में हरनाज़ ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के बारे में उन्होंने कहा कि मुझे वर्ल्ड फोरम पर अपने देश के 1.3 मिलियन लोगों का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है. मुझे मिले अवसरों के लिए मैं बहुत शुक्रगुजार रहूंगी
पूछा गया था ये सवाल
वहीं कंपटीशन के दौरान जब टॉप तीन प्रतियोगियों से सवाल पूछा गया था कि आप दबाव का सामना कर रहीं महिलाओं को क्या सलाह देंगी? जिसके जवाब में संधू ने कहा कि मैंने देखा कि आज के समय में युवा जिस बात का सबसे ज्यादा दबाव ले रहे हैं वो है अपने आप पर विश्वास करना. उन्होंने कहा कि हमें पता होने चाहिए की हम अलग हैं और हमारा बांकियों से अलग होना ही खूबी है और यही हमारा आत्मविश्वास बढ़ाती है. उन्होंने कहा कि युवाओं को दूसरों से तुलना करना बंद कर देना चाहिए. मैंने खुद पर विश्वास किया है और आज मैं जहां हूं वो इसी के कारण हूं.
मां को मानती हैं प्रेरणा का स्रोत
मिस यूनिवर्स 2021 के खिताब पर कब्जा करने वाली हरनाज संधू अपनी मां को अपना प्रेरणा का स्रोत मानती हैं और उन्होंने अपने मिस यूनिवर्स डेलिगेट बायो में इस बात का जिक्र करते हुए लिखा है कि, वो अपनी मां से प्रेरणा लेती है, जिन्होंने 'एक सफल स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बनने और अपने परिवार का नेतृत्व करने के लिए पितृसत्ता की पीढ़ियों को तोड़ दिया'। हरनाज कौर भी बचपन से ही अपनी मां के साथ स्वास्थ्य शिविरों में जाती थीं और महिलाओं के स्वास्थ्य, उनके मासिक धर्म की स्वच्छता से संबंधित कामों को करने में उनकी शुरूआत से ही रूचि रही है। और अपनी मां से मिली शिक्षा से आज हरनाज कौर महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी काम कर रही हैं।
कौन हैं हरनाज़ संधू?
हरनाज़ संधू मूल रूप से पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हैं. हरनाज़ पेशे से मॉडल हैं और वो पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए की पढ़ाई कर रही हैं. हरनाज़ को पिछले साल की मिस यूनिवर्स मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने ताज पहनाया. पराग्वे की 22 वर्षीय नादिया फरेरा (Paraguay's Nadia Ferreira) दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की 24 वर्षीय लालेला मसवाने (South Africa's Lalela Mswane) तीसरे स्थान पर रहीं. हरनाज संधू रियल लाइफ में भी बेहद ग्लैमरस हैं और अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाती है. हरनाज दो पंजाबी फिल्मों में काम कर रही हैं. एक का नाम यारा दियां पू बारां और बाई जी कुट्टांगे है.