हमर भांचा राम: भाजपा के राम भजन के जवाब में कांग्रेस से जुड़े सदस्य बुला रहे कुमार विश्वास को, 10 को कार्यक्रम... खैरागढ़ उपचुनाव में अब राम नाम पर बनेगा माहौल

Update: 2022-04-07 07:57 GMT
हमर भांचा राम: भाजपा के राम भजन के जवाब में कांग्रेस से जुड़े सदस्य बुला रहे कुमार विश्वास को, 10 को कार्यक्रम... खैरागढ़ उपचुनाव में अब राम नाम पर बनेगा माहौल
  • whatsapp icon

खैरागढ़, 07 अप्रैल 2022। खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा के 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे' भजन के जवाब में कांग्रेस ने 'हमर भांचा राम' लांच कर दिया है। श्री राम वनगमन परिपथ समिति, छुईखदान द्वारा 10 अप्रैल को मशहूर कवि कुमार विश्वास का कार्यक्रम कराया जाएगा।


दरअसल, खैरागढ़ उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान होना है। 10 अप्रैल को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। इस दिन भाजपा बड़े स्तर पर शोभायात्रा निकालने की तैयारी में है। चुनाव प्रचार के दौरान भी भाजपा के कार्यकर्ता भजन गा रहे हैं। अब कुमार विश्वास 'हमर भांचा राम' की प्रस्तुति देंगे। बता दें कि राज्य सरकार ने राम वन गमन परिपथ बनाने का ऐलान किया है। चंदखुरी के बाद शिवरीनारायण में भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण होना है। मानस गान प्रतियोगिता का 10 अप्रैल को समापन भी है। इसमें सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे।

Tags:    

Similar News