हाफिज सईद को जेल... आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान में 31 साल जेल की सजा, भारत में कई आतंकी घटनाओं में है आरोपी

Update: 2022-04-08 12:35 GMT

नई दिल्ली, 08 अप्रैल 2022। आतंकवादी हाफिज सईद को पाकिस्तान की अदालत ने 31 साल की सजा सुनाई है। हाफिज पर भारत देश में भी कई आतंकवादी घटनाओं का आरोप है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक और वर्तमान में जमात-उद-दावा से सम्बन्धित है। यह भारत की सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में शामिल है। मुम्बई के 26/11 आक्रमण में इसके हाथ होने की बात सामने आयी थी, जिसमें छह अमेरिकी नागरिक समेत 166 लोग मारे गए थे। उस आक्रमण के बाद भारत ने पाकिस्तान से उसे सौंपने को कहा था।

Tags:    

Similar News