हड़ताल खत्म ब्रेकिंग न्यूज: रवींद्र चौबे से चर्चा के बाद फेडरेशन ने बेमुद्दत हड़ताल लिया वापिस
रायपुर। महंगाई भत्ते और सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ते के लिए पिछले 12 दिन से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। एक दिन पहले सभी संगठनों की बैठक के बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कोर ग्रुप को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया था। इसके बाद आज यह निर्णय सामने आया है।
सीएम भूपेश बघेल ने कर्मचारियों से काम पर लौटने की फिर अपील की...पूछा- क्या महंगाई किसानों, मजदूरों, लोगों के लिए नहीं?
रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के कर्मचारियों से काम पर लौटने की फिर से अपील की है। उन्होंने कहा कि - क्या महंगाई किसानों के लिए नहीं है। मजदूर के लिए नहीं है। पत्रकारों के लिए नहीं है। आम जनता के लिए नहीं है।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान जब डीए का सवाल आया, तब सीएम ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हम शनिवार रविवार छुट्टी दे रहे हैं। ओल्ड पेंशन स्कीम भी लागू भी की है। मैं फिर से अपील करता हूं काम पर वापस आएं कर्मचारी। सीएम ने कहा, हम शिक्षकों की लगातार भर्ती कर रहे हैं, पुलिस में भी लगातार भर्ती हो रही है। मैं सवाल करता हूं कि हम राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को लाभ दे रहे, मुफ्त में लोगों का इलाज करा रहे, बच्चों को स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पढ़ा रहे, ये सब रेवड़ी है क्या? छत्तीसगढ़ में साम्प्रदायिकता की कोई जगह नहीं है, ये यहां की जनता कई बार बता चुकी है।