हड़ताल ब्रेकिंग न्यूज़: नवा रायपुर में परसा सन्नाटा, महानदी और इंद्रवती भवन के सामने जंगी प्रदर्शन, देखें वीडियो

Update: 2023-07-07 08:49 GMT

रायपुर। प्रदेश में कर्मचारियों- अधिकारियों की हड़ताल की वजह से नवा रायपुर में सन्‍नाटा पसरा हुआ है। मंत्रालय (महानदी भवन) व संचालनालय (इंद्रवती भवन) के सामने हजारों की संख्‍या में अधिकारी- कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। देखिए वीडियो...

Full View

कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पे मंत्रालय परिसर में कर्मचारी-अधिकारी द्वारा अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर आज अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में सत्येन्द्र देवांगन, प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ अपाक्स, महेन्द्र सिंह राजपूत, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ सहित अन्‍य कर्मचारी संगठनों के नेता भी शामिल हैं।

Full View

Tags:    

Similar News