आंध्र में गुजरात मॉडल: चुनाव से ढाई साल पहले ही पूरी कैबिनेट का इस्तीफा, नई टीम का गठन 11 अप्रैल के बाद

मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने राज्यपाल से मिलकर दी जानकारी

Update: 2022-04-07 13:02 GMT

NPG डेस्क, 07 अप्रैल 2022। आंध्रप्रदेश में चुनाव से ढाई साल पहले ही मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी कैबिनेट के सभी 24 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। 2019 में जीत के बाद रेड्डी ने यह स्पष्ट कर दिया था कि सारे मंत्री ढाई साल के लिए रहेंगे। इसके बाद नई टीम का गठन किया जाएगा। इस इस्तीफे को इसी फैसले के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री जगन मोहन ने साल 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट में बदलाव का फैसला किया है। कैबिनेट की बैठक के बाद पहले चरण में 24 मंत्रियों ने अपने इस्तीफे सौंपे। कैबिनेट में एकमात्र सीएम जगन रेड्डी ही बचे हैं, जिन्हें इस्तीफा सौंपा गया है। मंत्रिमंडल में बदलाव किया जाना तय था, क्योंकि सीएम ने कहा था कि उनका आधा कार्यकाल पूरा होने के बाद वे अपनी टीम बदल देंगे। यह बदलाव दिसंबर 2021 में होना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे टालना पड़ा। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से बुधवार को मुलाकात की थी और अपने मंत्रिमंडल में बदलाव की जानकारी दी थी।

Tags:    

Similar News