10 साल तक मिले GST क्षतिपूर्ति: सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, अन्यथा राजस्व भरपाई की वैकल्पिक लेकिन स्थाई व्यवस्था करने कहा

सीएम भूपेश बघेल ने बुधवार को ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है

Update: 2022-04-14 07:27 GMT

रायपुर, 14 अप्रैल 2022। सीएम भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जीएसटी क्षतिपूर्ति 10 साल के लिए जारी करने की मांग की है। साथ ही, यह भी आग्रह किया है कि GST कर प्रणाली की वर्तमान क्षतिपूर्ति अनुदान व्यवस्था जारी नहीं रखेंगे तो राज्यों को राजस्व की भरपाई की वैकल्पिक स्थायी व्यवस्था की जाए। बता दें कि एक दिन पहले ही यानी बुधवार को सीएम ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट कर इन मुद्दों को उनके सामने रखा। साथ ही, नक्सल समस्या से जूझ रहे छत्तीसगढ़ को नार्थ ईस्ट की तरह छूट देने की मांग रखी। आगे पढ़ें सीएम ने क्या लिखा है पत्र में-



Tags:    

Similar News