राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री का ट्विटर अकाउंट हैक, अरबी भाषा में लिखा- 'गुड मॉर्निंग, आपके चचा...
नईदिल्ली, 23 जनवरी 2022: राजस्थान के राज्यपाल के ट्विटर अकाउंट को किसी ने हैक कर लिया है। साथ ही ट्विटर हैकर ने अरबी भाषा में ट्वीट किया गया है। राज्यपाल के ट्विटर हैक होने की जानकारी तब मिली जब उनके अकाउंट से अजीब तरह की पोस्ट देखने को मिली। राज्यपाल के ट्वीटर अकाउंट से हैकर ने एक पोस्ट भी किया है। इसमें उसने अरबी भाषा में 'गुड मॉर्निंग, आपके चचा स्पूकी और हायब्रिड आपको दुआ देते हैं।'
राज्यपाल कलराज मिश्रा के अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के ट्विटर अकाउंट भी भी हैक होने की खबर है। राव इंद्रजीत सिंह के ट्विटर हैंडल से भी अरबी भाषा में एक ट्वीट किया गया है। यह वही ट्वीट है जो कलराज मिश्रा के ट्विटर हैंडल से किया गया है। राव इंद्रजीत ने भी ट्विटर के साथ-साथ टेलिकॉम मंत्रालय से आधिकारिक तौर पर शिकायत भी दर्ज करवाई है।
शनिवार रात राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) का ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया गया था। यह जानकारी एनडीआरएफ के डायरेक्टर जनरल अतुल करवल ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार रात ट्विटर हैंडल को हैक किया गया था। हम लोग इस मामले में आगे की जांच कर रहे हैं।
इसी तरह की एक घटना में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) का ट्विटर हैंडल शनिवार 22 जनवरी को हैक कर लिया गया था। एनडीआरएफ इस मामले की जांच कर रही है। एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल के मुताबिक अधिकारी इसकी जांच में जुटे हैं।
वहीँ अब जानकारी आ रही हैं कि, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का ट्विटर अकाउंट बहाल हो गया है. राज्यपाल के पदनाम के स्थान पर अरबी भाषा में कुछ शब्द लिखे गए थे, लेकिन अब अरबी भाषा के शब्द अकाउंट से हटाए गए. अब फिर से कलराज मिश्र के आगे 'राज्यपाल राजस्थान' लिखा आ रहा है.