झीरम रिपोर्ट पर राज्यपाल अनसुईया उइके बोलीं... रिपोर्ट पूरी है या अधूरी जस्टिस से पूछिये, धर्मांतरण पर कहा...

Update: 2021-11-14 15:02 GMT

बिलासपुर, 14 नवंबर 2921। बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में बिलासपुर पहुँची राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि झीरम की रिपोर्ट पूरी है या अधूरी यह जस्टिस प्रशान्त मिश्रा ही बता सकते हैं लिहाजा आप उनसे पूछिये। राज्यपाल ने कहा कि हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा सौपी गयी रिपोर्ट 10 वॉल्यूम में 4 हजार 184 पन्नो का है जिसे 4 दिनों में पढ़ना संभव नही है। जब रिपोर्ट मुझे सौपी गयी तब छुट्टियां पड़ गयी उसके बाद लीगल एडवाइज ली गयी जिसमे लीगल एडवाइजर की रिपोर्ट मिलने के बाद रिपोर्ट मेरे द्वारा बिना पढ़े सरकार को सौप दी गयी है। रिपोर्ट लीक होने की बात पर राज्यपाल ने कहा कि रिपोर्ट मुझे मिली और मैने रिपोर्ट सरकार को सौप दी है। राज्यपाल ने कहा कि रिपोर्ट सौपने में जल्दबाजी जैसी भी कोई बात नही है। राज्यपाल के अनुसार रिपोर्ट लीक होने की बात जो कह रहे हैं तो ये तो वही जाने की कहां औऱ कैसे लीक हुई है।

प्रदेश में धर्मांतरण के मुद्दे पर प्रश्न पूछे जाने पर राज्यपाल ने कहा कि आप मीडिया वालों के माध्यम से व समाचार पत्रों के माध्यम से धर्मांतरण की खबरे आती रहती हैं। इसके अलावा विभिन्न शिकायतो व ज्ञापन के माध्यम से भी शिकायते आती रहती हैं जिस पर संज्ञान लिया गया है। राज्यपाल नद बताया कि बस्तर के मांझी व चालकी दो आदिवासी जनजातियां है जो आदिवासी समाज के प्रमुख व पुजारी के समान है, उनके द्वारा मुझे गांव गांव व घर घर मे चर्च खुलने की शिकायत की गई है। राज्यपाल ने कहा कि धर्मांतरण के खिलाफ कठोर कानून भी उपलब्ध है,और किसी को भी दबाव पूर्वक व प्रलोभन दे कर धर्मांतरण नही करवाया जा सकता। और यदि ऐसी कोई शिकायत ठोस सबूतों के आधार पर हो तो उस पर कार्यवाही भी की जाएगी।

Similar News