सरकार का बड़ा फैसला: अग्निवीरो को मिलेगा अर्धसैनिक बलों में 10 फीसदी आरक्षण, उम्र सीमा में भी छूट...

Update: 2022-06-18 08:13 GMT

नई दिल्ली 18 जून 2022। अग्निवीर योजना के खिलाफ देश भर में चल रहे प्रदर्शनों के बीच सरकार ने बड़ा फैसला किया है। चार साल तक अग्निवीर बन कर सेना में सेवा दे चुके जवानों को अब अर्धसैनिक बलों में दस फिसदी आरक्षण देने का एलान आज सरकार ने किया है। इसके साथ ही अधिकतम उम्र सीमा में भी छूट दी जाएगी।

सेना में भर्ती के लिए अग्निवीर योजना के एलान के साथ ही देश भर में जगह जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। कई राज्यो में सेना में भर्ती के लिए इक्षुक युवाओ ने हिसंक प्रदर्शन किए है। जिससे देश के कई राज्यों में सरकारी सम्पतियों को नुकसान पहुँचने के साथ ही 236 ट्रेने भी प्रभावित हुई है।

कल प्रदर्शनो के बाद सरकार ने अग्निवीर योजना में भर्ती के लिए साल 2022 में दो वर्षों की छूट दी थी। इसका कारण कोविड के चलते दो सालों तक कोई भर्ती न होने को कारण बताया गया था। आज केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए दस फीसदी छूट देने का एलान किया है। जिसके तहत अग्निवीर के रूप में सेना में चार वर्षों की सेवा पूर्ण कर चुके जवानों को असम राइफल्स व सीआईएसएफ,सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी,एसएसबी जैसे अर्धसैनिक बल(सीएपीएएफ़) में भर्ती के लिए दस फीसदी आरक्षण मिलेगा। साथ ही प्रथम बेच पुरा करने वाले अग्निवीरो को उम्र सीमा में भी 5 वर्ष की छूट प्रदान करेगी। उसके बाद आने वाले बेचो के लिए उम्र सीमा 3 वर्ष रहेगी। जो कि स्थायी रूप से लागू रहेगी। सरकार के इन फैसलो को विरोध शांत करवाने के कदम के रूप में भी देखा जा रहा है। केंद्र सरकार के अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अग्निवीरो को प्रदेश में पुलिस भर्ती में प्राथमिकता देने की घोषणा की है।

Tags:    

Similar News