जनरल विपिन रावत हैं शहडोल के दामाद : रियासतदार स्वं कुँअर मृगेंद्र सिंह की बिटिया हैं जनरल की पत्नी मधुलिका सिंह
रायपुर,8 दिसंबर 2021। जनरल विपिन रावत का हैलीकाप्टर क्रैश होने की ख़बर ने लोगों में दुख और घटना को लेकर तमाम सवाल गूंज रहे हैं, जो हैलीकाप्टर क्रेश हुआ उसमें जनरल विपिन रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजुद थीं। सेना ने विस्तृत ब्यौरा जारी नहीं किया है।
जनरल विपिन रावत की पत्नी मध्यप्रदेश के शहडोल की हैं। मधुलिका सिंह रावत शहडोल के सोहागपुर रियासतदार स्व. कुँअर मृगेंद्र सिंह की बिटिया हैं। मधुलिका सिंह रावत स्व. कुँअर मृगेंद्र सिंह की मँझली बिटिया हैं।
मधुलिका सिंह रावत से कल ही सोहागपुर हाउस की बात हुई थी, उन्होंने बताया था कि वे आठ तारीख़ तक बाहर रहेंगी।कुंवर यशवर्धन सिंह समेत समूचा परिवार चिंतित है।
जनरल रावत और मधुलिका सिंह के परिवार में दो बेटियाँ है बड़ी बेटी कृतिका रावत की शादी मुंबई में हुई है जबकि छोटी तारिणी रावत अभी पढ़ रहीं हैं।