गैस के दाम कम: बजट से पहले मिली राहत... कम हो गए एलपीजी सिलेंडर के दाम... जानिए क्या है अब दाम
नईदिल्ली 1 फरवरी 2022. बजट 2022 से ठीक पहले एक बड़ी राहत की खबर आई है। देश की प्रमुख तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस की कीमतों में कटौती कर दी है। देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 91.5 रुपये की कटौती की हैै। ताजा कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की नई दर 1907 रुपए हो गई हैं। हालांकि, बजट के दिन एक फरवरी को बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में की कीमत बिना किसी बदलाव के 899.5 रुपये पर स्थिर हैं। नई कीमतें 1 फरवरी 2022 से लागू हो गई हैं।
इस फैसले को आगामी चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है. पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. इनमें उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे बड़े राज्य भी शामिल हैं.दाम में संशोधन के बद 01 फरवरी से दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले डोमेस्टिक सिलेंडर के दाम 899.50 रुपये होंगे. कोलकाता में यह 926 रुपये में मिलेगा, जबकि मुंबई में इसकी कीमत दिल्ली के बराबर रहेगी. चेन्नई में यह सिलेंडर 915.50 रुपये में उपलब्ध होगा. बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में पिछले साल अक्टूबर से कोई बदलाव नहीं किया गया है.
अगर आप अपने शहर में गैस सिलेंडर की नई कीमतें जानना चाहते हैं तो इसे आप सरकारी तेल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको आईओसीएल (IOCL) की वेबसाइट (cx.indianoil.in/webcenter/portal/Customer/pages_productprice) पर जाएं. इसके बाद वेबसाइट पर राज्य, जिला और डिस्ट्रीब्यूटर सेलेक्ट करे और फिर सर्च पर क्लिक करें. इसके बाद गैस सिलेंडर की कीमते आपके सामने आ जाएंगी.