पेट्रोल पंप पर धमकाने और पथराव करने वाले चार आरोपी नकली बंदूक के साथ दो घंटे में गिरफ्तार

Update: 2023-02-08 09:37 GMT

बिलासपुर। तखतपुर जुनापारा के गोपाल पेट्रोल पंप में फायरिंग और पथराव करने वाले पांच आरोपियों में 4 को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पट्रोल नहीं देने पर सभी आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने शिकायत के 2 घंटे बाद ही चार आरोपियों को पकड़ लिया पकड़ लिया।

दरसअल घटना मंगलवार की रात की है। तखतपुर जुनापारा चौकी के ग्राम भौरापछार में गोपाल फ्यूल के गिरधर गोपाल ने आज सुबह 10 बजे शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि बीती रात में उसके पेट्रोल पंप पर पेट्रोल न देने पर चार युवकों ने पत्थर मारा और हथियार दिखाया।

इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर घटना के दो घंटे में ही पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही आरोपियों के कब्जे से एयरगन (नकली बंदूक) जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ 386 आईपीसी (भयादोहन) और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। इनमे से एक आरोपी नाबालिक है। एक आरोपी लंगडा कर चलता है। एक अन्य फरार आरोपी मनीष नवरंग के लिए टीम भेजी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में

1.गौरव मिश्रा पिता राजीव मिश्रा उम्र 18 वर्ष साकिन भीमपुरी चौकी जूनापरा थाना तखतपुर

2.दीपक मिश्रा पिता सुरेश मिश्रा उम्र 22 वर्ष साकिन भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर

3.अमित नवरंग पिता लक्ष्मण नवरंग उम्र 22 वर्ष साकिन भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर

4.नाबालिग उम्र 16 वर्ष साकिन भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर

Similar News