यूथ कांग्रेस में 35 का फॉर्मूला: सबसे रोचक यूथ कांग्रेस में चुनाव की बजी डुगडुगी, अब दर्जनभर उम्मीदवार मैदान में, इनके बीच रोचक मुकाबले के आसार...

संगठन के हाई परफॉर्मर के बीच अब ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के परफॉर्मेंस का दबाव

Update: 2022-04-26 10:40 GMT

Congress 

रायपुर, 26 अप्रैल 2022। कांग्रेस की यूथ लीडरशिप में सबसे रोचक चुनाव के लिए डुगडुगी बज गई है। पहली बार कांग्रेस ने भी यूथ कांग्रेस के लिए 35 का फॉर्मूला लागू किया है। यानी 18 से 35 साल के युवा ही इसमें शामिल हो सकेंगे। छत्तीसगढ़ के लिए संगठन ने इलेक्शन कमिश्नर, पीआरओ और जेडआरओ की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस ने 22 हाई परफॉर्मर तय किए थे, जिनमें से तीन ने स्टेट प्रेसीडेंट के बजाय जिले में ही चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। कुछ नाम ऐसे हैं, जो अब तक तय नहीं कर पाए हैं कि वे पार्टिसिपेट करेंगे या नहीं। इस तरह अब दर्जनभर चेहरों में ही मुख्य रूप से लड़ाई होगी। एक बड़ी खबर यह भी आ रही है कि भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव अपनी दावेदारी वापस ले रहे हैं। उनके स्थान पर एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष आकाश शर्मा की प्रबल दावेदारी सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के करीबी आशीष मोनू अवस्थी का भी नाम आ रहा है। आगे पढ़ें कौन-कौन मैदान में...

ये हैं हाई परफॉर्मर

चकेश्वर गड़पाले - बस्तर

सुबोध हरितवाल - रायपुर

सूरज कश्यप - बस्तर

विधि नामदेव - रायपुर

आशीष मोनू अवस्थी - बिलासपुर

गुलजेब अहमद - रायपुर

अमिता उइके - बस्तर

शशि सिंह - सरगुजा

कमलेश करम - बस्तर

तुकाराम चंद्रवंशी - दुर्ग

स्वप्निल मिश्रा - रायपुर

भावेंद्र गंगोत्री - बिलासपुर

प्रप्रशांत बोकड़े - दुर्ग

चंद्रमौलि शर्मा - जांजगीर चांपा

अमन चंद्राकर - महासमुंद

मानस पांडेय - बलौदाबाजार

मुजस्सम नजर - सरगुजा

जीशान कुरैशी - बस्तर

आकाश शर्मा - रायपुर

देवेंद्र यादव - दुर्ग

मोहम्मद शहीद - दुर्ग

अनूप वर्मा - दुर्ग

तीन जिलाध्यक्षों के नाम वापस, महिला कैंडीडेट पर संशय

तीन जिलाध्यक्षों द्वारा स्टेट प्रेसीडेंट से नाम वापस लेने की खबर आ रही है। इनमें प्रशांत बोकड़े, अमन चंद्राकर और चंद्रमौलि शर्मा हैं। इसी तरह तीन महिला कैंडीडेट विधि नामदेव, अमिता उइके और शशि सिंह को लेकर संशय है। सुबोध हरितवाल, गुलजेब अहमद संगठन में कार्यों की वजह से हाई परफॉर्मर बने हैं। आकाश शर्मा को एनएसयूआई के काम के हिसाब से हाई परफॉर्मर माना गया है। हालांकि संगठन ने जिला पंचायत सदस्य, सांसद-विधायक और मेयर को भी योग्य मान लिया है।

किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसलिए सबकुछ ऑनलाइन

यूथ कांग्रेस के चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी या फर्जीवाड़ा न हो, इसलिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इलेक्शन कमीशन से लेकर पीआरओ और जेडआरओ दूसरे राज्यों से बनाए गए हैं। हर सदस्य के लिए मतदाता परिचय पत्र अनिवार्य है। यही नहीं, जिस नंबर से फॉर्म भरा जाएगा, वह भी वैलिड होना जरूरी है, क्योंकि उस नंबर पर ही ओटीपी आएगा। इसके बाद जांच की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें सदस्यता के दौरान उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

Tags:    

Similar News