ब्रेकिंग-कालीचरण महाराज के ज़मानत के लिए ज़िला न्यायाधीश के यहाँ आवेदन लगा.. तीन जनवरी को होगी बहस
रायपुर,31 दिसंबर 2021। रायपुर अदालत ने पुलिस रिमांड से पेश होने के बाद कालीचरण महाराज को 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।कालीचरण महाराज उर्फ़ अभिजीत सराग की ज़मानत याचिका ज़िला सत्र न्यायालय में पेश हो गई है। कालीचरण महाराज की ज़मानत याचिका पर सुनवाई आगामी तीन जनवरी को होगी। राजद्रोह की धारा जुड़ने से अब मामले की सुनवाई सेशन कोर्ट में होगी।तीन जनवरी को ही ज़िला सत्र न्यायाधीश यह स्पष्ट करेंगे कि मामले की सुनवाई किस न्यायालय में होगी।
कल याने तीस दिसंबर को जेएमएफसी चेतना ठाकुर के सामने खजुराहो से लाकर कालीचरण महाराज को पेश किया गया था, जहां अधिवक्ताओं ने ज़मानत आवेदन लगाया था लेकिन बहस रिमांड पर देने और ना देने पर केंद्रित हो गई। जिस के बाद अदालत ने पुलिस को दो दिनों की रिमांड दी थी।हालाँकि राजधानी पुलिस ने रिमांड अवधि के एक दिन पहले ही उसे अदालत में पेश कर दिया है।