ब्रेकिंग कुसमी में फूड प्रोसेसिंग प्लांट: सीएम ने ITI बिल्डिंग और नया ट्रेड शुरू करने का ऐलान किया, बिजली कटौती और ओवरलोड की समस्या दूर करने के निर्देश

Update: 2022-05-04 11:59 GMT

कुसमी, 04 मई 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुसमी में आलू और टाऊ की खेती को बढ़ावा देने के लिए कुसमी में फुड प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने की घोषणा की है। कुसमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नई एक्सरे मशीन लगेगी। इसी तरह आईटीआई में पढ़ाई के लिए नया ट्रेड शुरू करने और आईटीआई बिल्डिंग बनाने की भी घोषणा की। अधिकारियों को बिजली कटौती और ओवरलोड की समस्या दूर करने के निर्देश दिए। कुसमी से सामरी बलरामपुर तक 8 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज व अधिकारी मौजूद थे।

सीएम से मिलने उमड़ा जनसमूह

मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लोगों का जनसमूह उमड़ा। आम के पेड़ नीचे भेंट मुलाकात कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में लोगों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री पैदल पहुंचे।

Tags:    

Similar News