विमानों की आवाजाही ठप्प: रायपुर जबरदस्त कोहरे की चपेट में, विजिबिलिटी कम होने से से रोड यातायात भी प्रभावित

Update: 2021-11-23 02:47 GMT

रायपुर, 23 नवंबर 2021। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जबरदस्त कोहरे की चपेट में है। रात से शुरू हुआ कोहरा सुबह तक इतना घना हो गया है कि विजिबिलिटी बुरी कदर प्रभावित हुई है।

इस चलते स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही ठप्प हो गई है।

एयरपोर्ट के अफसरों ने NPG को बताया, विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ के लिए 1200 मीटर की विजिबिलिटी होनी चाहिए, जबकि इस समय 400 मीटर रह गई है।

पता चला है, सुबह से एक भी विमान की न लैंडिंग हुई है और न ही उड़ान भरा है। दिल्ली, मुम्बई, बेंगलुरु के यात्री एयरपोर्ट पर विमानों की वेट कर रहे हैं। विमान की उड़ान न भरने से एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है ।

कोहरे की वजह से रोड पर लोगों को गाड़ी चलाने में भी तकलीफ हो रही है।

Similar News