फ्लाइट में नशे में धुत यात्री ने सामने बैठे शख्स पर कर दी पेशाब, CISF ने किया गिरफ्तार, आरोपी बोला- नींद में...

Update: 2023-03-05 07:51 GMT

डेस्क। न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रहे फ्लाइट में एक यात्री का सह यात्री पर पेशाब करने का मामला सामने आया है। न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रहे अमेरिकन एअरलाइंस के विमान में एक यात्री ने नशे की हालत में एक पुरुष सह-यात्री पर पेशाब कर दिया। मामले में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग के तुरंत बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी घटना AA292 अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट की है।यह पूरी घटना शुक्रवार की है।

दरअसल, न्यूयॉर्क से शुक्रवार रात 9:16 बजे उड़ान भरी और 14 घंटे 26 मिनट की उड़ान के बाद शनिवार रात 10:12 बजे यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाईअड्डे पर फ्लाइट ने लैंड किया। अमेरिकन एयरलाइन से एक व्यक्ति आर्य वोहरा के खिलाफ पेशाब करने की शिकायत मिली है जो यूएसए में एक छात्र है और डिफेंस कॉलोनी दिल्ली का निवासी है।

आरोपी नशे की हालत में था और जब वह सो रहा था तो उसने पेशाब कर दिया। यह किसी तरह लीक हो गया और एक साथी यात्री पर गिर गया। जिसके बाद साथी यात्री ने मामले को लेकर  शिकायत की। एयरलाइन ने इसे गंभीरता से लिया और आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी। एटीसी ने सीआईएसएफ कर्मियों को जानकारी दी और बाद में आरोपी यात्री को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। आरोपी आर्य का कहना है कि उसने ऐसा जानबूझकर नहीं किया बल्कि नींद में होने की वजह से पेशाब निकल गई और साथी यात्री पर गिर गई।

नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार, अगर यात्री अनुचित व्यवहार का दोषी पाया जाता है तो उसे किसी खास अवधि तक उड़ान भरने से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

बता दें, यह पहली बार नहीं है जब विमान में सहयात्रियों के साथ इस तरह की हरकत हुई है। पिछले साल एअर इंडिया की फ्लाइट में महिला एक कंपनी के अधिकारी ने सहयात्री महिला पर पेशाब कर दी थी। बाद में मामले ने तूल पकड़ लिया और घटना के 42 दिन बाद आरोपी शंकर मिश्रा गिरफ्तार हुआ।

Tags:    

Similar News