फर्स्ट वीडियो- कालीचरण बागेश्वर धाम में छुपे हुए थे, तड़के सुबह रायपुर पुलिस ने पकड़ा

Update: 2021-12-30 05:02 GMT

रायपुर 30 दिसम्बर 2021। आज सुबह तड़के महाराज कालीचरण को मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद रायपुर पुलिस उन्हें लेकर राजधानी के लिए निकल चुकी है। देर शाम तक पुलिस उन्हें लेकर रायपुर पहुंच जाएगी।

Full View

बता दें कि, खजुराहो से 25 क़िलोमीटर दूर बागेश्वर धाम के पास एक व्यक्ति के यहाँ किराए में रूम लेके महाराज कालीचरण रुके हुए थे। इस दौरान रायपुर पुलिस ने आज सुबह 4 बजे कालीचरण को गिरफ़्तार किया है।

ज्ञातव्य हो कि, उनकी गिरफ्तारी महात्मा गांधी को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग रायपुर में आयोजित धर्म संसद में की गई थी। इसके बाद इनके इस बयान को लेकर रायपुर और महाराष्ट्र में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया गया था।

Similar News