झोपड़ियों में आग: सात लोग ज़िंदा जले.. दावानल बनी आग पर क़ाबू

Update: 2022-03-12 03:31 GMT

नई दिल्ली,12 मार्च 2022। गोकुलपुरी इलाक़े की झूग्गी झोपड़ी बस्ती में कल देर रात लगी आग की चपेट में आने से कई झोपड़ियाँ तबाह हो गईं। हालाँकि आग पर क़ाबू पा लिया गया है लेकिन सात शव भी बरामद किए गए हैं।

इन सात लोगों के शव की पहचान नहीं हो पाई है। बुरी तरह झुलस चुके शवों के पहचान को लेकर यही सवाल है कि इनकी पहचान कैसे हो। ऐसा माना जा रहा है कि जबकि आग लगी तो ये सात लोग जो एक ही परिवार के या कि अलग अलग हो सकते हैं जो कि निकल नहीं पाए और ज़िंदा जल गए।

गोकुलपुरी के इस इलाक़े में आग कैसे लगी और कैसे इस तरह भयावह स्वरुप में बदल गई इसे लेकर जाँच जारी है।

Tags:    

Similar News