विधायक पति के एट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज... विधायक का आरोप - "रेत माफिया के विरोध का नतीजा.. एकपक्षीय कार्यवाही"

Update: 2021-12-08 18:35 GMT

रायपुर,8 दिसंबर 2021।विधायक छन्नी साहू के पति चंदू साहू के खिलाफ समाज विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने और गाली देने के मामले में पुलिस ने एट्रोसिटी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

विधायक छन्नी साहू के पति चंदू साहू पर आरोप  है कि वे बाज़ार चौक पर खड़े होकर समाज विशेष को अपमानित करने वाली टिप्पणी गालियों के साथ कर रहे थे।

वहीं इस मसले पर विधायक छन्नी साहू ने कहा "ऐसी कोई घटना नहीं हुई, यह प्रायोजित कार्यवाही है, मेरे गृह ग्राम के पास ही अवैध रेत खनन हो रहा है, हमने विरोध किया तो फ़र्ज़ी एफआईआर दर्ज कर दी गई, एफआईआर के पहले ना पूछा गया ना पक्ष सुना गया"

Similar News