महिला कर्मचारी बर्खास्तः पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाना महंगा पड़ा, मेडिकल कॉलेज की कर्मचारी को नौकरी से किया गया बर्खास्त
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर 2021। टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान की जीत पर जश्न और आतिशबाजी करने वाली मेडिकल कालेज की महिला कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर के रजौरी मेडिकल कालेज की महिला कर्मचारी साफिया मजीद ने व्हाट्सएप संदेश में जीत का जश्न मनाया था। श्रीनगर में भी मेडिकल कालेज के कुछ छात्रों के खिलाफ भारत की हार पर जश्न मनाने वाले छात्रों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उधर, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालों के खिलाफ देशद्रोह के तहत अपराध दर्ज किया जाएगा।