छत्तीसगढ़ में धार्मिक उन्माद भड़काने के मामले में फ़ास्ट एक्शन, कोरबा पुलिस ने किया अपराध दर्ज

Update: 2022-01-22 12:35 GMT

कोरबा, 22 जनवरी 2022। कोरबा पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा कायम कर लिया।

बताते हैं, बांकीमोंगरा में हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए कुछ लोग शपथ लिए थे। सोशल मीडिया में फोटो के साथ ये ट्वीट भी हुआ। कप्तान भोजराम पटेल को इसकी खबर मिली तो उन्होंने तुरंत विवेचना कराई। घटना सही पाए जाने पर प्रमोद अग्रवाल समेत अन्य के खिलाफ 153A का मुकदमा दर्ज किया गया।

Tags:    

Similar News