मशहूर सिंगर केके का निधन: कोलकाता में लाइव कंसर्ट के दौरान गिर पड़े केके, 53 साल की उम्र ने निधन; PM मोदी, CM भूपेश ने जताया दुख

हम दिल दे चुके सनम के गाने 'तड़प तड़प के इस दिल से आह निकलती रही' से बॉलीवुड में मिला था बड़ा ब्रेक। मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और तमिल गानों के लिए भी दी अपनी आवाज।

Update: 2022-05-31 19:25 GMT

NPG डेस्क, 01 जून 2022। मशहूर सिंगर केके का मंगलवार की रात कोलकाता में लाइव कंसर्ट के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। केके ने कंसर्ट से पहले ही तबीयत खराब होने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने गाना बंद नहीं किया। इसी दौरान वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल सहित बॉलीवुड, खेल जगत व अन्य क्षेत्र की बड़ी हस्तियों ने दुख जताया है।


 बता दें कि केके का पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नथ है। केके ने अपनी आवाज में कई गाने गाए। हम दिल दे चुके सनम के गाने 'तड़प तड़प के इस दिल' से उन्हें बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिला। केके का जन्म 23 अगस्त 1970 को हुआ था। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और तमिल गानों के लिए भी अपनी आवाज दी है।

केके को बॉलीवुड में फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने 'तड़प तड़प' से बड़ा ब्रेक मिला। इस गाने के बाद उनकी गिनती बड़े गायकों में होने लगी। उनके मुख्य गानों में 'यारों', 'पल', 'कोई कहे कहता रहे', 'मैंने दिल से कहा', 'आवारापन बंजारापन', 'दस बहाने', 'अजब सी', 'खुदा जाने' और 'दिल इबादत', 'तू ही मेरी शब है' जैसे गाने शामिल हैं।

Tags:    

Similar News