मशहूर फैशन डिजाइनर की बाथरूम में मिली लाश, कमरे में जहरीली गैस का सिलेंडर मिला...

Update: 2022-06-12 07:09 GMT

नईदिल्ली 12 जून  2022। मशहूर सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर की अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली हैं। डिजाइनर प्रत्यूषा गारिमेला बंजारा का शव उसके बाथरूम में मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डिजाइनर के बेडरूम से एक कार्बन मोनोऑक्साइड सिलेंडर जब्त किया है। फिलहाल संदिग्ध मौत से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। 

जानकारी के मुताबिक, 35 साल की फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गारिमेला बंजारा हिल्स में रहती थीं। शनिवार (11 जून) की दोपहर जब उन्होंने सिक्योरिटी चेक का कोई जवाब नहीं दिया तो उनके गार्ड्स ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा न खुलने पर पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां डिजाइनर का शव बाथरूम में पाया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उस्मानिया हास्पिटल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। फैशन डिजाइनर के निधन का जानकारी दिल्ली में उनके रिश्तेदारों को भी सूचना दे दी गई है। प्रत्यूषा का उनके नाम से ही फैशन ब्रांड काफी प्रसिद्ध है।

बता दें कि, प्रत्यूषा ने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई अमेरिका में की थी और हैदराबाद में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2013 में अपने नाम से एक लेबल शुरू किया और उसके बाद प्रत्यूषा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। टॉप फैशन डिजाइनर गरिमेला ने टॉलीवुड और कुछ बॉलीवुड में भी कई बड़ी हस्तियों के लिए काम किया था।

Tags:    

Similar News