Ex CM का बेतुका बयान: रेप की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने कहा- बिहार में 12 करोड़ आबादी, ज्यादा हंड़िया रहता है तो ढनढनाता है...

Update: 2022-09-14 10:18 GMT

NPG ब्यूरो। गैंगरेप की घटना के लिए बड़ी आबादी जिम्मेदार है। यह कहना है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी का। मांझी से बिहार के वैशाली में हुई सामूहिक दुष्कर्म की एक घटना को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'सवाल यह है कि यहां एक करोड़ या आधा करोड़ जनसंख्या नहीं है। यहां 12 करोड़ जनसंख्या है। 12 करोड़ जनसंख्या में... देहात में कहते हैं कि ज्यादा हंड़िया रहता है, बर्तन रहता है तो ढनढनाता है। उसी प्रकार से इतनी बड़ी जनसंख्या है, उसमें कुछ बातें होती रहती हैं।'


पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान की तीखी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी मांझी अपने बयानों को लेकर विवादों से घिर चुके हैं। मांझी मंगलवार को वैशाली के भगवानपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे, तभी मीडिया ने उनसे सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर सवाल किया। इसके जवाब में मांझी ने कह दिया कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। यही नहीं, उन्होंने ऐसी घटनाओं का ठीकरा विपक्ष पर फोड़ दिया।

Tags:    

Similar News