एक ओवर में 7 छक्के: Vijay Hazare Trophy में ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, दोहरा शतक भी लगाया

Update: 2022-11-28 10:23 GMT

NPG Sports. क्रिकेट प्रेमियों के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की लिए खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में एक ओवर में 7 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया। महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के बीच हुए मैच में ऋतुराज ने यह इतिहास बनाया। साथ ही, दोहरा शतक भी लगाया। थोड़ी ही देर में ऋतुराज सोशल मीडिया पर छा गए।

विजय हजारे ट्रॉफी के अंतर्गत सोमवार को महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश का मैच था। इसमें महाराष्ट्र ने निर्धारित 50 ओवर में 330 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज ने 159 बॉल में 220 रनों की नाबाद पारी खेली। सबसे रोमांचक 49वां ओवर रहा। इसमें उत्तरप्रदेश के बॉलर शिवा सिंह की गेंद पर एक के बाद एक ऋतुराज ने 7 छक्के जड़े। इसमें एक बॉल नो-बॉल थी। 7 छक्के लगातार ऋतुराज दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अपनी इस इनिंग में ऋतुराज ने 10 चौके और 16 छक्के जड़े।

इस तरह जड़े 7 छक्के

48.1 ओवर- 6 रन

48.2 ओवर- 6 रन

48.3 ओवर- 6 रन

48.4 ओवर- 6 रन

48.5 ओवर- 6 रन (नो-बॉल)

48.5 ओवर- 6 रन (फ्री-हिट)

48.6 ओवर- 6 रन

Tags:    

Similar News