NPG की खबर का असर: व्यापम में ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख बढ़ाई, दो दिनों से व्यापम की साइट चल रही थी ठप्प, आवेदन करने की थी आज अंतिम तारीख
रायपुर 22 नवंबर 2021। व्यापम का सर्वर दो दिनों से ठप्प और परिक्षार्थियों को हो रही परेशानी के बाद अब व्यापाम ने ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख को तीन दिनों के लिए बढ़ा दिया है। आवेदन करने की तारीख बढ़ाने के इस फैसले के बाद अब जो परिक्षार्थी आवेदन नहीं कर पाये थे, उन्हें अब दोबारा से अवसर मिल जाएगा। साथ ही परीक्षा की तारीख भी बढ़ा दी गई है।...व्यापम का सर्वर दो दिनों से ठप्प, परिक्षार्थी हो रहे परेशान... आज संपरीक्षक भर्ती परीक्षा की फार्म भरने की है अंतिम तारीख..
बता दें पिछले दो दिनों से व्यापम का सर्वर डाउन चल रहा था और आज आवेदन करने की अंतिम तारीख भी थी, जिससे अभ्यर्थियों को काफी परेशानी हो रही थी। इसकी जानकारी जैसे ही एनपीजी लगी तो इस खबर को प्रमुखता प्रमुख्ता से अपने पोर्टल में प्रकाशित किया गया था, जिसके बाद व्यापम के द्वारा देर शाम आदेश जारी कर अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। अब अभ्यर्थी तीन दिनों तक आॅनलाइन आवेदन कर पाएंगेे।