ED & IT रेड पर सीएम भूपेश का बड़ा बयान: छापे आखिरी नहीं, हमें डराने का प्रयास, BJP ईडी और आईटी के माध्यम से लड़ रही है

Update: 2022-10-11 07:40 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सुबह से अधिकारियों और कारोबारियों के ठिकानों पर चल रहे ईडी के छापों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान आया है। उन्होंने कहा, ये छापे आखिरी नहीं है। और छापे पड़ेंगे...मैं पहले से इसके बारे में कहते आ रहा हूं। सीएम बोले, भाजपा सीधे नहीं लड़ पा रही। वह ईडी और आईटी के माध्यम से लड़ रही।

सपा नेता मुलायम सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने उत्तरप्रदेश के सैफई के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रवानगी से पहले एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बात की। ईडी के छापे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सीधे लड़ नहीं पा रही है। वह ईडी और आईटी के माध्यम से लड़ने की कोशिश कर रही है। में पहले भी कह चुका हूं कि यह फिर आएंगे, ये छापा आखिरी नहीं हैं। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आएगा, ईडी और आईटी के दौरे और बढ़ेंगे। ये डराने धमकाने का काम है, इसके अलावा कुछ और नहीं। ज्ञातव्य है, ईडी की विभिन्न टीमों ने आज सुबह अधिकारियों और व्यापारियों के कई ठिकानों पर दबिश दी।

ईडी की टीम ने आज तड़के रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के सरकारी बंगले, डायरेक्टर माइनिंग, एमडी माइनिंग कॉर्पोरेशन जेपी मौर्य और चिप्स तथा मार्कफेड के एमडी समीर विश्नोई समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी।

Tags:    

Similar News