DSP की गाड़ी चढ़ी डिवाइडर पर, डिवाइडर पर बैठे 4 मजदूर हुए जख्मी, अस्पताल में भर्ती
कवर्धा 23 अक्टूबर 2021। कवर्धा में लॉ एंड ऑर्डर से लौट रहे डीएसपी की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा टकराई है। इस हादसे में चार मजदूर घायल हो गये है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर में लॉ एंड ऑर्डर से नाइट ड्यूटी करके बेमेतरा डीएसपी रामकुमार बर्मण की गाड़ी में पुलिस के कुछ जवान कवर्धा वापस लौट रहे थे। इस दौरान आत्मानंद अंग्रेजी कवर्धा स्कूल के पास गाड़ी के ड्रायवर ने संतुलन खो दिया और वाहन सीधे डिवाइडर पर जा चढ़ी। इस हादसे में वहां मौजूद चार मजदूर जो डिवायडर पर बैठे हुये थे वो घटना का षिकार हो गये है। हालांकि, गनिमत रही कि किसी मजदूर को गंभीर चोट नहीं आई है।
फिलहाल इस हादसे में घायल चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं घटना के दौरान गाड़ी में डीएसपी रामकुमार बर्मण मौजूद नहीं थे।