ब्रेकिंग न्यूज: द्रौपदी मुर्मू होंगी एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद ऐलान

Update: 2022-06-21 16:08 GMT

नई दिल्ली। नई दिल्ली। भाजपा ने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने इस बार आदिवासी समाज से एक महिला उम्मीदवार का नाम तय कर बड़ा कार्ड खेला है। भाजपा व एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी। मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल रह चुकी हैं और ओडिशा में राज्यमंत्री की भी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

बीजेपी मुख्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया। मीडिया से बातचीत में नड्डा ने कहा कि इस बार एक महिला राष्ट्रपति को मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार आदिवासी समाज से राष्ट्रपति देने की तैयारी है। बता दें कि मुर्मू आदिवासी समाज से देश की पहली राज्यपाल बनाई गई थीं। वे 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल रहीं। इससे पहले अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुकी हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है। वोटों की गिनती 21 जुलाई का होगी। विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार तय किया गया है। वहीं, भाजपा व एनडीए ने मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Tags:    

Similar News