झीरम न्यायिक जाँच रिपोर्ट पर बोले डॉ रमन: "न्यायिक जाँच का फ़ैसला डॉ रमन ने नहीं किया था, कैबिनेट का फ़ैसला था,हाईकोर्ट ने नाम दिया था,नए सिरे से जाँच न्यायालय का अपमान"
रायपुर,12 नवंबर 2021। झीरम न्यायिक जाँच रिपोर्ट मसले पर सूबे में सियासत सरगर्म है। आरोप प्रत्यारोप के साथ साथ राज्य सरकार ने नए न्यायिक जांच आयोग की सूचना भी जारी कर दी है। प्रदेश की सियासत में बवाल का सबब बने न्यायिक जाँच आयोग मसले पर अब डॉक्टर रमन सिंह का बयान आया है। डॉ रमन सिंह ने नए सिरे से जाँच को न्यायालय का अपमान बताया है।
डॉ रमन सिंह ने कहा "न्यायिक जाँच का फ़ैसला कोई डॉ रमन सिंह का नहीं था, यह कैबिनेट का फ़ैसला था, छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के तत्कालीन चीफ़ जस्टिस से आग्रह कर नाम माँगा गया था, और फिर उनकी ओर से नाम की अनुशंसा हुई थी।झीरम घाटी में रिपोर्ट सौंपने के बाद नए सिरे से जाँच करना न्यायालय का अपमान है"
भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने डीजीपी को हटाए जाने पर कहा "डीजीपी को हटाने से क़ानून व्यवस्था ठीक हो जाएगी यह सोचना ग़लत है"