दिवाली की सौगात, टैक्सपेयर्स के खाते में आये 1.12 लाख करोड़ रुपये... जानिए कब तक का है डाटा

Update: 2021-11-04 06:05 GMT

नईदिल्ली 4 नवम्बर 2021. चालू वित्त वर्ष में एक अप्रैल से एक नवंबर के बीच केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने 1.12 लाख करोड़ रुपए रिफंड मिला है. सीबीडीटी ने 91 लाख से अधिक टैक्सपेयर्स को 1,12,400 करोड़ रुपये वापस किए. इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने बताया कि सीबीडीटी ने 1 अप्रैल 2021 से 1 नवंबर 2021 के बीच 91.30 लाख से ज्‍यादा करदाताओं को 1,12,489 करोड़ रुपये वापस किए. इसमें व्‍यक्ति आयकर के मामलों में 89,53,923 करदाताओं को 33,548 करोड़ रुपये वापस किए गए.

इसको लेकर बीते बुधवार को आयकर विभाग एक ट्वीट भी किया है. रिफंड में 89 लाख 53 हजार 9 सौ 23 मामलों में 33 हजार 5 सौ 48 करोड़ रुपये का रिफंड और 1 लाख 75 हजार 6 सौ 92 मामलों में 78 हजार 9 सौ 42 रुपये का कॉर्पोरेट टैक्स रिफंड किया है.

गौरतलब है कि आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2021-22 के 23 अगस्त तक 51 हजार 5 सौ 30 करोड़ रुपये के टैक्‍स रिफंड जारी किए थे. इसमें 14,835 करोड़ रुपये का इनकम टैक्‍स रिफंड शामिल था. और 36 हजार 6 सौ 96 करोड़ रुपये का कॉरपोरेट टैक्‍स रिफंड शामिल था. बता दें, वित्त वर्ष 2020-21 में 2.62 लाख करोड़ रुपये करदाताओं को रिटर्न किए गए थे. खास बात है कि यह वित्त वर्ष 2019-20 के मुकाबले 42 फीसदी अधिक है.

बता दें, साल 2021 के 1 अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल तक आयकर विभाग ने 10.83 लाख आयकर प्रदाताओं को 12,038 करोड़ रुपये रिफंड किया है. गौरतलब है कि सरकार इनकम टैक्स रिफंड जारी करती है. जो आईटीआर फाइल करने के 10 दिनों के अंदर कर दाताओं के अकाउंट में आ जाता है.

Similar News