डायरेक्टर के बेटे की मौत, घर की पांचवी मंजिल से गिरने से हुई मौत

Update: 2022-03-19 03:18 GMT

मुम्बई 19 मार्च 2022। संजय दत्त की फिल्म 'तोरबाज' के निर्देशक गिरीश मलिक के घर एक बहुत बड़ा हादसा हो गया है जिसके बाद हर कोई शॉक्ड है। निर्देशक के बेटे मनन की मुंबई में अंधेरी स्थित घर की पांचवी मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि उसने खुद बिल्डिंग से छलांग लगाई है या फिर कुछ और हादसा हुआ है। मनन को आनन-फानन में कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। खबरों के मुताबिक ये बिल्डिंग अंधेरी वेस्ट में ओबरॉय स्प्रिंग्स है, मनन इसकी ए-विंग में रहता था।

फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल पाया है कि वो खुद कूदा या कुछ और हुआ। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना होली के दिन दोपहर के समय की है। एक तरफ जहां लोग होली के सेलिब्रेशन में जुटे हुए थे तो वहीं दूसरी तरफ एक अनजान घटना मलिक के घर हो गई। मलिक के बेटे के आकस्मिक निधन से उनका परिवार शोक में डूबा हुआ है।

मलिक को 2020 की फिल्म 'तोरबाज' के निर्देशन के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा राहुल देव और नरगिस फाखरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

Tags:    

Similar News