DFO, पूर्व DFO सस्पेंड बिग ब्रेकिंग: एक्शन में CM भूपेश बघेल, शिकायत मिलने पर मौके पर ही डीएफओ, पूर्व डीएफओ और रेंजर को किया सस्पेंड

Update: 2022-05-06 12:40 GMT

रायपुर 6 मई 2022। सीएम भूपेश बघेल आज दोपहर बाद सूरजपुर पहुंचे। इस दौरान प्रतापगढ़ में आम लोगों से बात करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री को जब यहां बने गौठानों में लापरवाही की शिकायत मिली तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए सूरजपुर के डीएफओ मनीष कश्यप और रेंजर संस्कृति वारले को निलंबित करने के निर्देश दिए। हालाकि, डीएफओ के निलंबन की खबर के बाद गफलत भी हुई। लोगों ने कहा, रिटायर डीएफओ के टाइम का मामला है। बाद में पूर्व डीएफओ बी एस भगत के साथ ही वर्तमान डीएफओ यानी मनीष कश्यप को निलंबित करने की आधिकारिक पुष्टि हो गई। मंत्रालय से डीएफओ के और वन मुख्यालय से रेंजर के निलंबन का आदेश थोड़ी देर में जारी हो जाएगा।

Tags:    

Similar News