दूल्हे की मौत: विदाई के बाद दुल्हन को लेकर दूल्हा लौट रहा था अपने घर, तभी रास्ते में सीने में हुआ तेज दर्द और हो गई मौत....

Update: 2022-01-24 15:27 GMT

बालोद 24 जनवरी 2022। विदाई के बाद दुल्हन को लेकर घर लौट रहे दूल्हे की रास्तें में मौत हो गई है। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। वहीं दूल्हे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम लाटाबोड़ गांव की है। मृतक दूल्हे का नाम छगनलाल साहू था।

दरसअल बालोद के लाटाबोड़ निवासी बंशीलाल साहू के एकलौते बेटे छगनलाल साहू 26 वर्ष की शादी धमतरी के ग्राम कुर्रा के पदमलाल साहू के घर तय हुई थी। शनिवार को छगनलाल की बारात बड़े ही धूमधाम से धमतरी पहुंची थी। शादी का कार्यक्रम होने के बाद दुल्हन को विदा किया गया, जिसके बाद दूल्हे के परिजन दुल्हन को लेकर अपने घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में ही दुल्हें के सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा। तबीयत बिगड़ती देख परिजनों ने तत्काल दूल्हें को अस्पताल ले गए। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बता दें, मृतक छगनलाल साहू की बहन की भी साथ मे ही शादी थी और लड़के वाले रविवार को बारात लेकर छगनलाल के घर आने वाले थे, लेकिन इस बीच इस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। इधर इस घटना के बाद दुल्हन को वापस उसके मायके भेज दिया गया।

Tags:    

Similar News