दोनों पायलटों की मौतः 20 फुट उपर स्टेट हेलिकाप्टर लड़खड़ाया और फिर धम्म से गिर गया, शीर्ष अधिकारी कल इसी हेलिकाप्टर से सीएम के दौरे से लौटे थे, क्रैश होने वाला सीजी का दूसरा हेलिकाप्टर

Update: 2022-05-12 16:48 GMT

रायपुर, 12 मई 2022। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर देर शाम स्टेट हेलिकाप्टर क्रैश हो गया। इस घटना में दो पायलटों की मौत हो गई है। हालांकि, पहले एक पायलट की मौत की खबर आई थी। लेकिन, बाद में दूसरे पायलट की मौत की पुष्टि हो गई है। दूसरे पायलट को घटना के बाद अस्पताल में भरती कराया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

इसी सरकारी हेलिकाप्टर से सीएम के दौरे से कल अधिकारी रायपुर लौटे थे। 4 मई से मुख्यमंत्री के दौरे में ये सीएम के साथ ये हेलिकाप्टर चल रहा था। इसमें शीर्ष अधिकारी चल रहे थे। कल एसीएस टू सीएम सुब्रत साहू, पीएस टू होम मनोज पिंगुआ समेत सीएम सचिवालय के अधिकारी रायपुर लौटे थे। हेलिकाप्टर क्रैश की खबर मिलने पर अधिकारी सकते में आ गए।

राज्य सरकार का ये दूसरा हेलिकाप्टर है, जो क्रैश हुआ है। इससे पहले मेंटेंनेंस वर्क के लिए भोपाल गया मैना छत्तीसगढ़ की सीमा पर महाराष्ट्र में क्रैश हो गया था। उस घटना में भी दो पायलटों की मौत हो गई थी। बताते हैं, आज शाम इस हेलिकाप्टर की टेस्टिंग चल रही थी। इस दौरान करीब 20 फुट उपर में हेलिकाप्टर पहले लड़खड़ाया और फिर धम्म से गिर गया। इसमें मौके पर ही एक पायलट की मौत हो गई। जबकि, दूसरे को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भरती कराया गया। बाद में दूसरे पायलट की भी मौत हो गई।



 


Tags:    

Similar News