मोमोज खाने से मौत!...AIIMS ने जारी की चेतावनी, एक्सपर्ट्स ने बताया खाने का सही तरीका

Update: 2022-06-15 08:44 GMT

नईदिल्ली 15 जून 2022 आज के समय में हर कोई मोमोज का फैन है, ये फूड लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती है। लेकिन क्या अपने कभी सोचा है जिस डिश को आप इतना चाव से खाते हैं वह आपकी जान भी ले सकता है। जी हां दिल्ली में एक शख्स की मोमोज खाने से मौत हो गई है।

दरअसल कुछ समय पहले 50 साल के शख्स की मोमोज खाने पर तबीयत बिगड़ गई थी, बाद में उसकी मौत हो गई। इसे लेकर भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली (एम्स) ने चेतावनी जारी की है। एम्स ने लाल चटनी के साथ गर्म मोमोज खाने वालों को नसीहत दी है। एम्स का कहना है कि इसे जमकर चबाएं और सावधानी के साथ निगलें, नहीं तो ये परेशानी का सबब बन सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो मोमोज को बिना चबाए निगलने से यह पेट में फंस सकता है, जिससे जान भी जा सकती है।

जिस शख्स की मोमोज खाने से मौत हुई थी उसकी फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, उस आदमी ने पहले शराब पी रखी थी और वो एक दुकान पर मोमोज खा रहा था, इसी दौरान वह जमीन पर गिर पड़ा। 

एम्स एक्सपर्ट्स के मुताबिक हम जब भी कोई चीज खाते हैं, जिसका आकार ज्यादा हो या फिर जिसके अंदर जाकर फूलना संभव हो। उसे खूब चबाकर ही खाना चाहिए। एक्सपर्ट्स ने बताया कि अगर हम किसी चीज को बिना चबाकर खाते हैं तो वह विंडपाइप में स्विप होकर फंसने की आशंका रहती है। जिसकी वहज से श्वसन तंत्र ब्लॉक हो जाता है। इन्हीं कारण से लोगों की मौत हो जाती है।

 

Tags:    

Similar News