युवक-युवती की मिली लाश: एक ही पेड़ पर लटके मिला दोनों का शव... प्रेम प्रसंग की आशंका

Update: 2022-06-09 13:20 GMT

कोरबा 9 जून 2022। कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के एक ही पेड़ पर युवक-युवती का फाँसी पर लटके शव मिला है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक पड़ोसी थे पुलिस प्रथम दृष्टया इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर इसकी जांच में जुट गई है।

दरअसल ये पूरी घटना दीपका थाना क्षेत्र की है। ग्राम रंजना से आश्रित ग्राम खोरँगपारा जाने वाले मार्ग के एक पेड़ पर आज सुबह युवक-युवती की लाश फाँसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुँच कर आस पास के लोगो से शिनाख्त करवाई तो पता चला कि युवक व युवती ग्राम रंजना के आवासपारा मोहल्ले के निवासी हैं,जो दोनों एक दूसरे के पड़ोसी हैं,मृतिका का नाम नम्रता कुमारी पिता चंद्रभवन सिंह उम्र 21 वर्ष जाति-गोंड व मृत युवक का नाम नितेश कुमार पिता मेवा सिंह उम्र 19 वर्ष जाति गोंड हैं।

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका लड़का दीपका में काम करने जाता था। कल शाम लगभग 6 से 7 बजे के आस पास वह काम से आकर हाथ मुँह धोने जा रहा हु बोल कर घर से निकला पर देर रात तक वापस नही आया जिसकी खोजबीन हमने की पर कुछ पता नही चला और आज लोगो से पता चला कि उनका पुत्र पड़ोसी लड़की के साथ फाँसी पर लटक गया है। जानकारी मिलने पर मैने अपने पड़ोसी नम्रता के पिता को जानकारी दी। तब उन्होंने भी बताया कि उनकी लड़की शाम 7 बजे के लगभग खाना बनाने के बाद हाथ मुँह धोने की बात कह कर निकली और काफी देर तक वापस नही आई तो उन्होंने नम्रता के भाइयो के साथ तलाश किया पर कुछ पता नही चल पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग मानकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News