पति-पत्नी की लाश: पति गया था काम पर, पत्नी ने लगा ली फांसी...घटना के कुछ घंटों बाद पति का भी शव फंदे पर झूलता मिला, इलाके में सनसनी

Update: 2022-02-17 07:29 GMT

कांकेर 17 फरवरी 2022। शादीशुदा दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मनकेसरी गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव लंजोड निवासी सत्या मेश्राम 25 वर्ष अपनी पत्नी सीमा मेश्राम 23 वर्ष के साथ कांकेर के मनकेसरी गांव में रहता था। मंगलवार की दोपहर में उसकी पत्नी ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आसपास के लोगों ने जब ये देखा तो इसकी जानकारी मजदूरी करने गए उसके पति को कॉल करके दी। घटना की जानकारी मिलते ही पति मौके पर पहुंचा और शव को फंदे से निकालकर हॉस्पिटल ले गया। यहाँ पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मर्चुरी अपने पत्नी के शव को लेजाकर खुद भी वहां से गायब हो गया। बुधवार की सुबह उसका भी शव उसके घर के पीछे एक पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला।

24 घंटे के अंदर पति पत्नी की आत्महत्या की जानकारी मिलने की खबर के बाद पूरे गांव में सनसनी मच गई है।

वहीं पति पत्नी ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया ये किसी को समझ नहीं आ रहा है। फिलहाल पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है।

Tags:    

Similar News