NPG। प्रदेश और देश-दुनिया में इस हफ्ते क्या घटा। खेल से लेकर राजनीति और खेतों से लेकर प्रयोग शाला तक क्या गतिविधियां हुईं, जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इन घटनाओं और विशेष उपलब्धियों से अवगत कराने, खासकर सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रहे यूथ के लिए Current Affairs कॉलम शुरू किया जा रहा है। पेश है इसकी पहली कड़ी...
श्रीलंका 2024 में 'अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप' की मेजबानी करेगा।
हाल ही में जारी 'QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग' में आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) को शीर्ष स्थान पर रखा गया है।
हाल ही में हरियाणा में 'Indian Biological Data Centre' का उद्घाटन किया गया।
'एशियन एयरगन चैंपियनशिप' में महुली घोष ने स्वर्ण पदक जीता।
वैश्विक उत्पादन में 41% के साथ भारत 'बाजरा' का प्रमुख उत्पादक देश बना है।
शाहरुख खान को 'ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है।
झारखंड में गरीब पिछड़े वर्गों के आरक्षण को 77% तक बढ़ाने के लिए विधेयक पारित किया है।
दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को बेंगलुरु में हरी झंडी दिखाई गई है।
तमिलनाडु में 'कावेरी साउथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी' को अधिसूचित किया गया है।
शिवनारायण चंद्रपॉल को 'ICC हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया है।
हाल ही में आर के सिंह ने 'ग्रीन एनर्जी ओपन एक्सेस पोर्टल' लांच किया है।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मैच में मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को तीन विकेट से हरा कर अपनी पहली ट्रॉफी जीत ली है।
अमेरिका ने भारत का नाम अपनी करंसी मॉनिटरिंग लिस्ट से हटा दिया है।
लवलीना बोर्गोहेन ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
नीरज चोपड़ा को स्विट्जरलैंड के मैत्री राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया।
भारत ने साल 2022 में सौर ऊर्जा उत्पादन करके 2 अरब डॉलर ईंधन की बचत की है।
भारतीय रेलवे ने 82 प्रतिशत ब्रॉडगेज रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण किया।
भारतीय सेना ने वीर नारियों के लिए वीरांगना सेवा केंद्र शुरू किया।
BSNL ने JIO और Airtel को टक्कर देने के लिए टीसीएस से 26821 करोड़ रुपए की डील की।
14 नवंबर को 'वर्ल्ड डायबिटीज डे' मनाया गया।
ASEAN "पूर्वी तिमोर" देश को सैद्धान्तिक रूप से स्वीकार करने पर सहमत हुआ है।
बिहार सरकार ने इंडियन कॉउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन्स (ICCR) के साथ समझौता किया है।
ब्रिटेन 'कबड्डी विश्वकप 2025' की मेजबानी करेगा।
भारत IBSA नेत्रहीन महिला फुटबॉल एशियाई चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।
टेलर स्विफ्ट ने ' MTV यूरोप म्यूजिक अवार्ड्स 2022' में 4 अवार्ड्स जीते हैं।
'41वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला' नई दिल्ली में शुरू हुआ है।
भारत - फ्रांस संयुक्त वायु अभ्यास का 7वां संस्करण जोधपुर में सम्पन्न हुआ ।
वर्ष 2022 को 'आसियान भारत मैत्री वर्ष' के रूप में घोषित किया गया है।
श्लोक मुखर्जी ने 'गूगल 2022' के लिए डूडल जीता है।
केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी और असम के डिब्रूगढ़ के बीच रिवर क्रूज का प्रस्ताव रखा है। यह दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज का सफर होगा और लोग इसकी यात्रा दिनांक 10 जनवरी 2023 से कर पाएंगे।
हाल ही में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राष्ट्र को भारतीय जैविक डेटा केंद्र (IBDC) समर्पित किया।
'प्रसार भारती' के CEO के रूप में गौरव द्विवेदी को नियुक्त किया गया है।
'ब्राजीलियाई F1 ग्रैंड प्रिक्स' जॉर्ज रसेल ने जीता है।
2022 ICC T20 वर्ल्ड कप की मोस्ट वैल्यूड टीम में विराट कोहली और सूर्य कुमार यादव को शामिल किया गया है।
15 नवंबर को झारखंड का स्थापना दिवस मनाया गया।
पंजाब सरकार ने गानों में हथियारों के प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोके लगा दी है।
'स्लोवेनिया' की पहली महिला राष्ट्रपति नतासा पर्क मुसर चुनी गई हैं।
'अंतर्राष्ट्रीय गीता मोहोत्सव' का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया जाएगा।
कार्लोस सौरा को 'सत्यजीत रे लाइफटाइम पुरस्कार' दिया जाएगा।
रिलायंस जियो देश का सबसे मजबूत टेलीकॉम ब्रांड बना है।
इस वर्ष के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 की घोषणा युवा मामले और खेल मंत्रालय ने कर दी है। विजेताओं को यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में दिए जाएंगे।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) भारत के पहले मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLP) को विकसित करेगी। यह पार्क चेन्नई, तमिलनाडु के पास स्थापित किया जाएगा।
लंदन में आयोजित वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट में प्रतिष्ठित रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म ग्लोबल अवार्ड केरल पर्यटन ने जीता है।
G20 के 17वें शिखर सम्मेलन का आयोजन दिनांक 15 और 16 नवंबर को नुसा दुआ, बाली, इंडोनेशिया में किया गया।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवंबर को मनाया गया।
दिनांक 15 नवंबर से 16 नवंबर तक अखिल भारतीय तटीय रक्षा अभ्यास 'सी विजिल-22' का आयोजन किया गया।
16 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस मनाया गया। यह दिवस समाज में सहिष्णुता को बढ़ावा देने और लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
हाल ही में विवेक जोशी को RBI के केंद्रीय बोर्ड के निदेशक के रूप में नामित किया गया।
G-20 का अध्यक्ष भारत को बनाया गया है।
हाल ही में जारी हुए 'जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन इंडेक्स 2022' में डेनमार्क टॉप पर रहा है।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने अगले साल टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की है।
केन्या के धावक 'केनेथ किप्रॉप रेन्जू' पर 5 साल का डोपिंग प्रतिबंध लगाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'बेंगलुरु टेक शिखर सम्मेलन' का उद्घाटन किया।
मध्य प्रदेश सरकार ने 'पेसा कानून' लागू किया है।
स्विट्जरलैंड ने पहला 'बिली जीन किंग कप' जीता है।
हाल ही में अमेजन 1 ट्रिलियन डॉलर गंवाने वाली दुनिया की सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी बन गई है।
'शिव नरवाल' ने एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सीवी आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है।
भारत ने अंतरराष्ट्रीय परिवार नियोजन सम्मेलन में परिवार नियोजन नेतृत्व में एक्सेल पुरस्कार (2022) अवार्ड जीता है।
भारतीय सेना की पहली महिला स्काई डाइवर लांस नायक मंजू बनीं हैं।
पीएम मोदी ने तीसरे 'नो मनी फॉर टेरर' मिनिस्ट्रियल कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, यह बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
ईडी के डायरेक्ट संजय कुमार मिश्रा को हाल ही में एक वर्ष का और सेवा विस्तार दिया गया है।
इंडियन केमिकल्स काउंसिल सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव के चौथे संस्करण का उद्घाटन नई दिल्ली में किया गया है।
आकाशवाणी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार डॉ वसुधा गुप्ता को दिया गया है।
हर साल अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 19 नवंबर को मनाया जाता है। आधिकारिक तौर पर इस दिवस की स्थापना 2003 में की गई थी।
विश्व शौचालय दविस 19 नवंबर को मनाया गया।
आने वाले 3 हफ्तों में टीआरएआई द्वारा भारत में नए "कॉलर आईडी सिस्टम" की शुरुआत की जाएगी। कॉल करने वाले की पहचान के लिए और हेरफेर या साइबर क्राइम जैसी होने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए इस सिस्टम में केवाईसी वैरिफिकेशन का उपयोग किया जाएगा।
हाल ही में राजधानी दिल्ली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वीं द्विपक्षीय साइबर नीति की वार्ता हुई । इस वार्ता का आयोजन 17 नवंबर 2022 को किया गया।
18 नवंबर से 19 नवंबर को भारत सरकार द्वारा दिल्ली में "नो मनी फॉर टेरर" का तीसरा सम्मेलन आयोजित किया गया।
हाल ही में आईएसआरओ ने पहले निजी रॉकेट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण श्री हरिकोटा से किया।
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में सूरज भान को नियुक्त किया गया है।
ओएनजीसी के अगले प्रमुख के रूप में हाल ही में अरुण कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है।
कोरोना महामारी के बाद नई कंपनियों को खोलने में महाराष्ट्र शीर्ष पर रहा है।
यूरोपियन काउंसिल की स्थापना करने वाली पहली भारतीय कंपनी "विप्रो" बनी है।
उत्तरप्रदेश सरकार ने रामायण और महाभारत सर्किट बनाने का निर्णय हाल ही में लिया है।
'बंडारू विल्सनबाबू' हाल ही कोमोरोस में भारत के राजदूत नियुक्त किए गए हैं।
हाल ही में नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य अरविंद विरमानी को नियुक्त किया गया है।
कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने "होमर" वर्ड को 2022 का वर्ड ऑफ द ईयर चुना है।
हाल ही में आइजोल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट शुरू किया गया है।
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ के एथलीट आयोग के लिए चुने जाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी अचंता शरत कमल बने हैं।
विश्व बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता है।
मनिका बत्रा एशिया कप टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
वरिष्ठ अभिनेत्री तबस्सुम का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
अरुण गोयल को इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया में चुनाव आयुक्त बनाया गया।