कुछ देर में शुरू होगी मतगणना, 15 निकायों के 385 वार्डों के चुनाव में डाक मतपत्र सिर्फ भिलाई में, निर्वाचन आयुक्त बोले...
रायपुर, 23 दिसंबर 2021। नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे अब से कुछ देर बाद आने शुरू हो जाएंगे। पहले चरण की गिनती 9 बजे प्रारंभ हो जाएगी।
सूबे के 15 नगरीय निकायों में चुनाव हुए है। इनमें चार नगर निगम, 5 नगरपालिका और 6 नगर पंचायत शामिल हैं। इन 15 निकायों के अंतर्गत 385 वार्ड आते हैं। यानी 385 वार्ड पार्षदों की किस्मत का फैसला कुछ देर में होगा।
15 निकायों में सिर्फ भिलाई में डाक मतपत्र का इस्तेमाल किया गया है। वो भी उन कर्मचारियों के लिए, जिनकी ड्यूटी निर्वाचन कार्य में लगी है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट एनपीजी न्यूज़ को बताया, मतगणना की चाक- चौबंद तैयारी की गई है। 9 बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी।