रायगढ़,31 मार्च 2022। नगर निगम की पार्षद संजना शर्मा की अब से कुछ देर पहले अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। महिला पार्षद के परिजनों का दावा है कि संजना ने ज़हर खाया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार वार्ड क्रमांक 27 से पार्षद सुश्री संजना शर्मा की कल रात से तबियत भी बिगड़ी थी। दोपहर संजना को उल्टी हुई जिस पर उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
रायगढ़ पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। संजना शर्मा ही वह महिला पार्षद थी जिसका निगम कार्यालय के भीतर तत्कालीन महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह से झड़प हुई थी, अशोभनीय और अमर्यादित आचरण की वजह से बरखा सिंह के विरुध्द पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफ़े की पेशकश कर दी थी जिसके बाद बरखा सिंह ने इस्तीफ़ा दे दिया था।