देश में कोरोना: यहां लगा इस साल का पहला लॉकडाउन... 24 घंटे में 2.71 लाख नए केस-314 मौते...

Update: 2022-01-16 07:06 GMT
देश में कोरोना: यहां लगा इस साल का पहला लॉकडाउन...  24 घंटे में 2.71 लाख नए केस-314 मौते...
  • whatsapp icon

नईदिल्ली 16 जनवरी 2022. देश में शनिवार को 2 लाख 71 हजार 190 नए कोरोना संक्रमित मिले। 1 लाख 38 हजार 201 लोग ठीक हुए जबकि 314 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 32 हजार 675 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल देश में 15.44 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 15 लाख के पार पहुंचा है। देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 16.28 प्रतिशत हो गई है. वहीं कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। देश में अब तक ओमिक्रॉन के 7,743 मामले सामने आ चुके हैं. पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन के केस में 28.17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

तमिलनाडु में बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर आज यानी दूसरे रविवार को भी संपूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ है। इस पहले राज्य में नौ जनवरी रविवार को भी संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था। ये किसी राज्य में पहली बार तीसरी लहर के दौरान लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन के साथ ही इस साल का पहला लॉकडाउन रहेगा। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए तमिलनाडु सरकार ने पहले ही नाइट कर्फ्यू घोषित कर दिया था। कई पाबंदियों के साथ रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रखने का आदेश दिया गया था जो अब बढ़ाकर 31 जनवरी तक कर दिया गया है।तमिलनाडु में बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर आज यानी दूसरे रविवार को भी संपूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ है। इस पहले राज्य में नौ जनवरी रविवार को भी संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था। ये किसी राज्य में पहली बार तीसरी लहर के दौरान लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन के साथ ही इस साल का पहला लॉकडाउन रहेगा। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए तमिलनाडु सरकार ने पहले ही नाइट कर्फ्यू घोषित कर दिया था। कई पाबंदियों के साथ रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रखने का आदेश दिया गया था जो अब बढ़ाकर 31 जनवरी तक कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में 16 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए गए. उधर, देश में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव का रविवार को एक साल पूरा हो गया. देश में अ्ब तक 156.76 करोड़ टीका लगाया जा चुका है. देश में कोरोना रिकवरी रेट 94.51 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों को लेकर देश में अब तक 3,50,85,721 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सबसे अधिक 42,462 मामले महाराष्ट्र में फिर कर्नाटक में बीते 24 घंटों में कोरोना के 32,793 नए केस मिले हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 23,989 मरीज सामने आए हैं। 22,645 मामलों के साथ बंगाल चौथे स्थान पर बना हुआ है। वहीं 20,718 मरीजों के साथ दिल्ली पांचवें स्थान पर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में भी 16000 से अधिक केस सामने आए हैं। बिहार में कोरोना के 6,325 मामले सामने आए हैं।

मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,315 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 8,24,543 हो गई.

मुंबई में कोरोना संक्रमण के बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं है. दादार के सब्जी मार्केट में आज लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है. बता दें की मुंबई में शनिवार को 10,661 नए केस सामने आए.

जम्मू-कश्मीर में आज वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है. जम्मू कश्मीर के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 3251 नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 355874 हो गई है. उन्होंने बताया कि चार लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़ कर 4561 हो गई है. जबकि 3,38,453 लोग अब तक संक्रमण से उबर चुके हैं.

 तमिलनाडु में शनिवार को 24 घंटे के दौरान 23,989 नए मामले सामने आए, जबकि 10,998 मरीज ठीक हुए और 11 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 29.15 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,967 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल एक्टिव केस 1,31,007 हैं। तमिलनाडु में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 16% हो गया है। इसे पहले शुक्रवार को यहां पॉजिटिविटी रेट 15% था। 

पश्चिम बंगाल में शनिवार को 19,064 नए केस मिले हैं। बंगाल में इस दौरान 9132 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 39 लोगों की मौत हो गई है। यहां पॉजिटिविटी रेट 29% है। राज्य में अब तक कुल 18.82 लाख केस मिले हैं, जबकि 17.07 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। राज्य में कोरोना से अब तक कुल 20,052 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगाल में अब कुल एक्टिव केस 1 लाख 55 हजार 376 हैं।

छत्तीसगढ़ में शनिवार को 5,5525 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 4240 लोग ठीक हुए और 8 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.55 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.09 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,647 लोगों की मौत हो गई। कुल 32,139 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

बिहार में यहां शनिवार को 6,325 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 4489 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.81 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.33 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,127 लोगों की मौत हो गई। कुल 35,916 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

 झारखंड में यहां शनिवार को 3,258 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 3351 लोग ठीक हुए और 7 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4.02 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.64 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,199 लोगों की मौत हो गई। कुल 33,089 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राजस्थान यहां शनिवार को 9,676 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 4013 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.27 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.60 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,999 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 58,428 हैं।

Tags:    

Similar News